इशांत और हिमानी बनीं प्रधानमंत्री
बागेश्वर, मई 18 -- बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में छात्र संसद व कन्या भारती का गठन किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुलिस उप निरीक्षक निर्मला पटवाल ने शपथ दिलाई। छात्र संसद में प्रधानमंत्री पद पर इंशांत थापा, उप प्रधानमंत्री गौरव मेहरा, सेनापति योगेश डसीला, उप सेनापति कनिष्क सिंह, अनुशसन प्रमुख प्रियांशु बनकोटी, सहायक भावेश चंदोलना बनाए गए। कन्या भारती में हिमानी रावत प्रधानमंत्री, ऋषभ कोरंगा उप प्रधानमंत्री, लक्ष्मी नगरकोटी सेनापति, मीनाक्षी उप सेनापति, लतिका पांडे अनुशासन प्रमुख, भूमिका टाकुली सहायक बनाई गई। सभी को शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुनी ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.