रांची, मई 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। इशांक कुमार को कम उम्र में तैराकी के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने पर प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें सम्मानित किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह पूर्व मेयर रमा खलखो, मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी, सूर्यकांत शुक्ला, हटिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय, सोशल मीडिया के संजय कुमार व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि इतनी कम उम्र में इशांक की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और देश के लिए गर्व का विषय है। विश्वास जताया कि इशांक भविष्य में भी ...