लखनऊ, मई 4 -- केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल पर आयोजित प्रथम जिला वीकेएस फाउंडेशन तैराकी चैंपियनशिप में इशकांत स्विमिंग क्लब ने अपनी धाक जमाई। क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य सहित कुल 28 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। यह भी पढ़ें- जेके मिलेनियम स्कूल में स्विमिंग पूल का भव्य उद्घाटनप्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ एमेच्योर एक्वेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ग्रुप ए में एलपीसी गोमतीनगर (सात स्वर्ण, तीन रजत) शीर्ष पर रहा। ग्रुप बी में ला मार्टिनियर गर्ल्स (पांच स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य) ने बाजी मारी। ग्रुप सी में इशकांत स्विमिंग क्लब (नौ स्वर्ण, दो रजत, द...