लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। हजरतगंज इलाके में इवेंट मैनेजर रोहित बंसल को फोन कर बदमाशों ने मिलने के लिए बोट क्लब के पास बुलाया। दबोचकर आंख में पट्टी बांधी और फिर खींचकर गोमती किनारे ले गए। बंधक बनाकर पीटा, नकदी और सोने की चेन लूट ली। यह आरोप लगाते हुए कुछ अज्ञात लोगों पर इवेंट मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों में विवाद का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है। पीड़ित रोहित बंसल ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह कालाकंकर न्यू हैदराबाद स्थित एसेंस रेजीडेंसी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने डेकोरेशन का काम कराने के संबंध में मिलने के लिए कहा। समय न होने के कारण अगले दिन 26 को शाम को फोन कर उससे मिलने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.