प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की स्नातक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के सम एवं विषम सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों के लिए स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) आवेदन की तिथि घोषित कर दी है।परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक छात्र-छात्राएं 4 से 17 अगस्त तक एफसीआई भवन स्थित परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के भूतल पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...