प्रयागराज, अगस्त 24 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में सोमवार को प्रो. एआर सिद्दीकी के संयोजन और प्रो. अश्वजीत चौधरी के सह-संयोजन में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का उद्घाटन एवं इंडक्शन कार्यक्रम हुआ। कला संकाय के डीन प्रो. अजय कुमार जैटली ने शोध कार्य में कोर्स वर्क के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शोधार्थियों से चार वर्षों का प्रभावी उपयोग करने और सार्थक शोध के लिए स्पष्ट एवं मजबूत शोध प्रश्न विकसित करने का आह्वान किया। वहीं, व्याख्यान श्रृंखला-चार के तहत थम्मासाट विश्वविद्यालय, बैंकॉक के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद फहीम ने 'दक्षिण-पूर्व एशिया का मानव भूगोल' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विविधता, पर्यटन और उसके अर्थव्यवस्था व स्थानिक विकास पर प्रभावों की जानकारी दी। व्याख्यान के बाद विद्यार्थ...