प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्री-इन्क्यूबेशन प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन सेंटर ने ऑनलाइन आवेदन मांगा हैं, जिसकी अंतिम तिथि 13 अप्रैल है। इस कार्यक्रम में फिजिकल और वर्चुअल दोनों प्रकार की प्री-इन्क्यूबेशन सुविधा दी जाएगी। स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी के छात्र, शोधार्थी, कर्मचारी और पूर्व छात्र आवेदन कर सकते हैं। चयन दो चरणों में होगा, जिसमें बिजनेस प्लान और प्रस्तुति शामिल होगी। छह माह के फिजिकल प्रोग्राम में मेंटरशिप, कार्यस्थल, लैब व नेटवर्किंग की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे नवाचारी स्टार्ट-अप को विकसित करने में मदद मिलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.