प्रयागराज, मार्च 24 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने नेक्स्ट जेन सब पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया। सीनेट परिसर स्थित इस मॉडल पोस्ट ऑफिस में छात्रों और कर्मचारियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां पोस्टल सेवाओं के साथ सेविंग बैंक, आरडी, बीमा और यूपीआई भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। 'चाय एंड चिट्ठी' कैफे भी शुरू किया गया है, जहां कॉफी के साथ किताबें पढ़ने की सुविधा होगी। साथ ही आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने की सुविधा भी दी जाएगी। यह पोस्ट ऑफिस युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...