प्रयागराज, नवम्बर 24 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के निलंबन को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को और तेज हो गया। सुबह 11 बजे दिशा छात्र संगठन के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया, जो देर शाम तक लगातार चलता रहा। छात्र संगठन ने न केवल छात्रों के बिना शर्त निलंबन वापसी की मांग की, बल्कि साथ ही छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग भी उठाई। विवाद की शुरुआत फैज स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ी है। दिशा संगठन का आरोप है कि इस कार्यक्रम की सूचना देने पहुंचे तीन कार्यकर्ता संजय, सौम्या और पूजा को प्राक्टोरियल बोर्ड ने प्रॉक्टर कार्यालय में बैठा लिया। वहां अभद्रता की गई और विरोध जताने पर सौम्या और संजय को तत्काल निलंबित कर परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इसके विरोध में छात्र गुरुवार से ही आंदोलनरत हैं। शनिवार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.