प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार से शुरू हुए 16वें पंडित विदुर मल्लिक समारोह में सुर, साधना का आयोजन किया गया। पंडित विदुर मल्लिक ध्रुपद अकादमी की ओर से आयोजित इस समारोह ने ध्रुपद संगीत की गंभीरता, आध्यात्मिकता और अलौकिक रसधारा से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।पद्मश्री से सम्मानित वाराणसी के सुप्रसिद्ध ध्रुपद गायक पंडित ऋत्विक सान्याल ने अपनी सधी हुई आवाज और विलंबित अलाप के जरिए ऐसा वातावरण रचा कि श्रोता ध्यानमग्न हो उठे। उनकी प्रस्तुति में ध्रुपद की प्राचीन परंपरा की गरिमा और आत्मिक ऊंचाई का अद्वितीय समन्वय दिखाई दिया। प्रो. पंडित प्रेम कुमार मल्लिक ने अपने गायन से ध्रुपद की गहराई और सूक्ष्मता को सजीव कर दिया। पंडित साहित्य कुमार नाहर और डॉ. प्रियंका मल्लिक ने भी अपने भी प्रस्तुति द...