प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। शैक्षणिक अभिलेखों से छेड़छाड़ व जालसाजी कर दोबारा स्नातक में प्रवेश लेने की आरोपी छात्रा सौम्या कोटार्या के खिलाफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी कुलानुशासक डॉ. अतुल नारायण सिंह की तहरीर पर छात्रा के खिलाफ कर्नलगंज थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।कुलानुशासक की तहरीर के अनुसार, करछना में इकौनी बक्छ का पूरा निवासी सौम्या कोटार्या पुत्री रमेश चंद्र कोटार्या ने सत्र 2025-26 में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि छात्रा पहले ही जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज से सत्र 2018-21 में बीए तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से सत्र 2021-23 में दर्शनशास्त्र विषय से एमए की डिग्री प्राप्त कर चुकी है। यह भी पढ़ें- गलत अभिलेखों के आधार ...