प्रयागराज, मार्च 10 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के परास्नातक छात्र ऋषभ मेहरोत्रा नई दिल्ली में आयोजित रायसीना-आईई ग्लोबल स्टूडेंट चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपविजेता रहे। पांच से सात मार्च के बीच आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के विश्वविद्यालयों के छात्रों ने वैश्विक मुद्दों पर नीतिगत प्रस्तुतियां दीं। ऋषभ ने एआई गवर्नेंस विषय पर अपनी प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। टीम के अकादमिक सलाहकार गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. अमित मुखर्जी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...