प्रयागराज, अगस्त 4 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को दिशा छात्र संगठन के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दूसरे छात्र गुट के हमले के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट, धक्कामुक्की और दौड़ाकर पिटाई की गई, जिसमें कई छात्रों के सिर फूट गए और दर्जनों छात्र घायल हो गए। घटना के बाद परिसर में अफरातफरी मच गई।

प्रदर्शन के कारण दिशा छात्र संगठन से जुड़े छात्र कई दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के कथित दुर्व्यवहार और दबावपूर्ण रवैये के विरोध में छात्र परिसर में मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान दूसरे छात्र गुट के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। बीचबचाव का प्रयास भी किया गया, लेकिन क...