प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज। यूपीपीएससी के पीसीएस-2024 के परिणाम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 32 विद्यार्थियों व पुराछात्रों ने सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इससे इविवि परिसर और छात्रावासों में हर्ष का माहौल है। चयनित अभ्यर्थियों ने डिप्टी कलेक्टर, असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स), नायब तहसीलदार, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर, सब-रजिस्ट्रार, डिप्टी जेलर, डिप्टी एसपी और डीपीआरओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलता प्राप्त की है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रावासों के अधीक्षकों और सहपाठियों ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.