प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी में एमएससी फूड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ऑन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 20 छात्रों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है। प्लेसमेंट इकाई के प्रभारी इं. सलमान हाशमी ने बताया कि दिसंबर में हुए प्लेसमेंट ड्राइव में पांच प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया। इनमें ईकैवो एग्रो डेली प्राइवेट लिमिटेड (नंदी ग्रुप) ने दो विद्यार्थियों का चयन आरएंडडी एक्जीक्यूटिव पद पर 6 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर किया। सेंटर की समन्वयक प्रो. नीलम यादव ने सभी चयनितों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.