इविवि के शिक्षाविद् यूनाइटेड किंगडम में प्रस्तुत करेंगे शोध
प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अनामिका यादव एवं शोध छात्र धीरज यादव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों 29 जून से एक जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम के नॉटिंघम विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपना शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। धीरज यादव विभाग के पहले शोध छात्र हैं जिन्हें इस मंच पर शोध प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। उनकी सहभागिता के लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) ने यात्रा अनुदान प्रदान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.