इविवि के रिटायर प्रोफेसर से एक लाख की साइबर ठगी
प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रिटायर प्रोफेसर से एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना ओटीपी और पासवर्ड के शातिरों ने उनके बैंक खाते से ऑनलाइन रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रकम निकासी का मैसेज आने के बाद ठगी की जानकारी हुई। जार्जटाउन पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।टैगोर टाउन निवासी रिटायर प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार सिन्हा की तहरीर के मुताबिक, उनका पीएनबी की सिविल लाइंस शाखा में बचत खाता है। दो सितंबर की शाम उनके मोबाइल पर बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। अगले दिन उन्होंने बैंक शाखा जाकर जानकारी ली, तो पता चला कि यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.