इविवि के प्रो. एनके शुक्ला बने जननायक चंद्रशेखर विवि के कुलपति
प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग के अध्यक्ष, अधिष्ठाता कॉलेज विकास और अधिष्ठाता छात्र कल्याण के पद पर कार्यरत प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ला को जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी बलिया का कुलपति नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 20 मई को प्रो. एनके शुक्ला के नियुक्त संबंधी आदेश जारी किए हैं। उनके पास इविवि के रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, चुनाव अधिकारी, चीफ प्रॉक्टर समेत सभी प्रमुख प्रशासनिक पदों पर काम करने का अनुभव है। उन्होंने बताया कि कुलपति पद पर नियुक्ति की सूचना आज ही मिली है और वह जल्द कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह भी पढ़ें- तीन राज्य विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की तैनात यह भी पढ़ें- UP BEd Admit Card Download : कहां और कैसे ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.