प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यवाहक कुलपति एवं पूर्व विज्ञान परिषद प्रयाग के उपसभापति प्रो. हनुमान प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर तकरीबन 3.30 बजे लखनऊ में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को लखनऊ में होगा। उनके निधन से शैक्षणिक जगत में शोक की लहर है। प्रो. तिवारी इविवि के रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष, डीन प्रो. रामदास तिवारी के पुत्र थे। रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं डीन सीडीसी प्रो. जगदंबा सिंह ने बताया कि प्रो. तिवारी मूल रूप से जनपद फतेहपुर के निवासी थे और वर्तमान में मम्फोर्डगंज क्षेत्र में रहते थे। उन्होंने इविवि से एमएससी की शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद अमेरिका में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. बार्टन के मार्गदर्शन में पीएचडी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.