इविवि के तेरह छात्रों पर मुकदमा
प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावासों में लगातार हो रही बमबाजी, पत्थरबाजी, मारपीट की घटनाओं को देखते हुए कर्नलगंज थाने में तेरह नामजद व कुछ अन्य छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलानुशासक अतुल नारायण सिंह की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि पिछले कई दिनों से देर रात पीसीबी छात्रावास और सर सुंदरलाल छात्रावास से जुड़े छात्र उपद्रव कर रहे हैं, जिससे छात्रावासों का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।तहरीर के अनुसार, पीसीबी हॉस्टल के पूर्व अंत:वासी औम गौड़ के नेतृत्व में कुछ छात्र स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को उकसाकर सड़क पर बमबाजी, पत्थरबाजी, गालीगलौज और मारपीट की घटनाएं कर रहे हैं। आरोपी छात्रों में पीसीबी छात्रावास के औम गौड़, आयुष कुमार, हिमांशु त्रिपाठी, गोविन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.