इविवि के छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई की मांग
प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार शाम केपीयूसी छात्रावास के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शित किया। छात्रों ने एसआरएन अस्पताल में गुरुवार रात एक छात्र के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए डॉक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे तक चले चक्काजाम से आवागमन ठप हो गया। एसीपी सिविल लाइंस विद्युत प्रकाश ने समझाते हुए शांत कराया। छात्रों ने चेताया कि यदि शनिवार की शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।इविवि के हॉलैंड हॉल छात्रावास का अंत:वासी आर्यन झा गुरुवार शाम साथी छात्र मनीष को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचा था। कुछ दिन पहले मनीष के सिर पर चोट लगने से टांका लगा था। जिसे कटवाने के लिए दोनों अस्पताल गए थे। आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटीरत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.