इविवि के छात्रावासों में अब एआई से निगरानी
प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में हिंसक घटना और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए प्रशासन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीसीबी, एसएसएल समेत अन्य छात्रावासों के प्रवेश द्वार पर एआई आधारित कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। इन कैमरों की मदद से अवांछित और अवैध रूप से रह रहे छात्रों की पहचान की जा सकेगी। हाल के दिनों में पीसीबी और एसएसएल छात्रावासों के छात्रों के बीच मारपीट और पथराव की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। स्थिति गंभीर होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन की तहरीर पर 12 छात्रों सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि अवैध रूप से रह रहे कुछ छात्रों के विवाद के कारण कई बार तनाव और झड़प की घटनाएं हुईं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.