प्रयागराज, मार्च 8 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में विश्वविद्यालय से जुड़े कुल आठ विद्यार्थियों का चयन हुआ है। पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि 151वीं रैंक प्राप्त करने वाली साक्षी सक्सेना ने वर्ष 2021 में इविवि से स्नातक किया था। वहीं, 158वीं रैंक प्राप्त करने वाले अनिंद्य पांडेय ने विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके अलावा 316वीं रैंक हासिल करने वाले विपिन देव यादव ने भी स्नातक की पढ़ाई की है। 329वीं रैंक प्राप्त करने वाली श्रुति यादव ने बीएचयू से बीए करने के बाद इविवि से विधि की डिग्री प्राप्त की थी। 345वीं रैंक पाने वाले रुद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय से...