प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीए की एक छात्रा का लगातार पीछा करने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप में कर्नलगंज पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा की तहरीर के मुताबिक, सारण बिहार निवासी चंदन कुमार अपने तीन अन्य साथियों के साथ बीते एक माह से पीछा कर मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। आरोप है कि 31 मार्च को लाइब्रेरी में छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जबकि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की हरकत से तंग आकर छात्रा ने विश्वविद्यालय के कुलानुशासक को लिखित शिकायत की। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...