प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विधि पाठ्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा पांच मई से, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा छह मई से और छठवें सेमेस्टर की परीक्षा 11 मई से होगी। वहीं बीएएलएलबी की परीक्षाएं चार मई से शुरू हो रही हैं। इसके अलावा एमकाम ओल्ड कोर्स और न्यू कोर्स चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 16 मई से प्रस्तावित की गई है। यह भी पढ़ें- डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं टलीं यह भी पढ़ें- अवध विवि की परीक्षा तिथि में आंशिक बदलाव किया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.