इविवि और ट्रिपलआईटी मिलकर बनाएंगे एआई आधारित मिट्टी सेंसर
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) लखनऊ मिलकर किसानों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित स्मार्ट मिट्टी सेंसर तैयार करेंगे। यह सेंसर मिट्टी की स्थिति और उसकी सेहत के बारे में जानकारी देगा। सेंसर से मिलने वाले आंकड़ों का एआई की मदद से विश्लेषण किया जाएगा। इससे किसानों को फसल की बेहतर निगरानी और उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल सकेगी। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने इविवि के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग की इस शोध परियोजना को मंजूरी दी है। परियोजना का नाम 'मॉडलिंग एंड इंप्लीमेंटेशन ऑफ एन एआई-असिस्टेड एफईटी-बेस्ड सॉइल सेंसर फॉर प्रिसिजन फार्मिंग' है। दावा है कि इंजीनियरिंग श्रेणी में परिषद से अनुदान पाने वाला यह विश्वविद्यालय का पहला प्रोजेक्ट है। परियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.