प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित अनिवार्य स्किल एन्हांसमेंट और एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स पूरा न करने वाले 738 विद्यार्थियों की सूची जारी की है। इनमें बीए के 540 तथा बीएससी के 198 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार प्रथम सेमेस्टर में दो-दो क्रेडिट के इन पाठ्यक्रमों को पूरा करना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों में कौशल विकास और व्यवहारिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से इन कोर्सों को लागू किया गया है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में विद्यार्थी निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर सके। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से जल्द आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...