प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डायमंड जुबिली छात्रावास के कॉमन हॉल में गुरुवार को 'जश्न-ए-जुबली' सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्रावास के अंतःवासियों ने गीत, गजल, शायरी, कविता, लोकगीत और वादन सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रावास के संरक्षक प्रो. पतंजलि मिश्र, अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र सिंह और सह-अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार गौतम ने किया।संदीप सिंह ने 'लग जा गले' और 'बिखरी तेरी जुल्फें' गीत प्रस्तुत किए। राहुल कुमावत ने गजल के साथ तबले की संगत की, जबकि संतोष ने हारमोनियम वादन से रंग जमाया। विपुल ने 'ये दिल तुम बिन' और सार्थक ने 'होश वालों को खबर क्या' गजल प्रस्तुत की। रत्नेश शुक्ला ने कविता व लोकगीत और आशीष पांडेय...