प्रयागराज, जुलाई 24 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सीट कटौती, फीस वृद्धि, केंद्रीय पुस्तकालय को 24 घंटे खोलने और छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर बीते दस जुलाई से चल रहा छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को छात्रों ने केंद्रीय पुस्तकालय से छात्रसंघ भवन स्थित लाल पद्मधर की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्र नेता प्रियांशु विद्रोही ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही का छात्र मजबूती से विरोध करते रहेंगे। आक्रोशित छात्रों ने कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के इस्तीफे की मांग भी उठाई। मार्च में गौरव गोंड, अमित, रोशन, मंदीप, आयुष, अभिषेक, अंकित और अर्पित समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन पर दमन के विरोध में शनिवार को बिहार बंद का ऐलान

हिंदी ह...