प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने गन्ने की खोई (बैगास) से एफडीसीए (फ्यूरान डाइकार्बोक्सिलिक एसिड) रसायन तैयार करने की तकनीक विकसित की है। इस रसायन का इस्तेमाल पेट्रोलियम आधारित प्लास्टिक के विकल्प के रूप में टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल प्लास्टिक बनाने में किया जा सकता है। शोध को 18 से 20 अगस्त तक आयोजित शुगर टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 84वें वार्षिक अधिवेशन में प्रस्तुत किया गया। परीक्षा नियंत्रक एवं रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. विष्णु प्रभाकर श्रीवास्तव ने बताया कि गन्ने से चीनी निकालने के बाद बड़ी मात्रा में रेशेदार पदार्थ बचता है, जिसे खोई कहा जाता है। अभी इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से ईंधन, बिजली और भाप बनाने के साथ कागज व बोर्ड तैयार करने में होता है। शोध में खोई से ...