देहरादून, फरवरी 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून यूनिवर्सिटी रोड, नई बस्ती मोथरोवाला इलाके में बाइक सवार दो बदमाश इवनिंग वाक पर निकली महिला की चेन लूटकर ले गए। रविवार शाम हुई घटना में सोमवार रात नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। मालमती राणा निवासी लेन नंबर-एक, अनिकेत विहार (दून यूनिवर्सिटी रोड) बीते रविवार की शाम करीब छह बजे नई बस्ती मोथरोवाला के पास सड़क पर टहल रही थीं। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वह पैदल चल रही थीं तभी अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास आए। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग एकत्र होते दोनों आरोपी तेजी से मोटरसाइकिल भगाते हुए मौके से ओझल हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.