संभल, मार्च 9 -- नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला सादात के इमाम बारगाह में रविवार को एक मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें मर्सिया असद अब्बास और उनके साथियों ने पढ़ा। जबकि मजलिस को मौलाना इकरार रजा सुहाव रामपुर ने संबोधित किया। मौलाना ने कहा कि इल्म ही इंसान को आला बनाता है। रसूल अलैहे ने कहा है कि इल्म हासिल करो चाहे तुम्हे चीन ही क्यों न जाना पड़े। इल्म दूसरे को फायदा पहुंचाता है। दौलत तो आती जाती रहती है दौलत फिरोंन और शाददाद बनाती है। इल्म को कोई नहीं चुरा सकता दौलत को चोरी किया जा सकता है। एक जमाना था कि अरब जाहिल थे वे लड़कियों को जिंदा कब्र में दफना कर फक्र महसूस करते थे। लेकिन रसूल अलैहे ने अपनी बेटी शहजादी फातिमा जहरा सलमुल्ला अलैहा की इज्जत और ताजीम करके बताया कि। अगर सही से बच्चों की परवरिश की जाए तो बच्चों को आला किरदार के साथ इल्म भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.