इल्म की रोशनी से ही समाज का विकास संभव : सैयद वजिहुद्दीन
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- कस्बे की कादरी जामा मस्जिद के पास सोमवार रात 'फैजाने पंजतने पाक कॉन्फ्रेंस' का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। उलेमाओं ने दीन और दुनिया की भलाई के लिए शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया। जलसे का आगाज पवित्र कुरान की तिलावत से हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर से आएं मौलाना हाशिम अशर्फी ने बताया कि पंजतने पाक की मोहब्बत ही असल कामयाबी का रास्ता है। उन्होंने लोगों से नेक राह पर चलने और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की। विशिष्ट अतिथि सैयद वजिहुद्दीन रिज़वी ने शिक्षा पर जोर देते हुए बताया कि इल्म की रोशनी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक और धार्मिक दोनों तरह की शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया। नैनीताल से आए मशहूर शायर नईम रजा वारसी ने अपनी नातिया कलामों से समां बांध दिया। जिस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.