बस्ती, फरवरी 18 -- साऊंघाट। विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत गंधरिया फैज में जश्ने रिदाये फजीलत का आयोजन किया गया। मौलाना तलहा अमजदी ने कहा कि बेटिया अल्लाह पाक की नेमत हैं। बेटियों को इतना पढ़ाओ कि वह समाज में दीनी व दुनियावी तालीम का संगम बना दें। इल्म की रोशनी अंधेरों को मिटा देती है। मशहूर शायर सद्दाम राही बस्तवी की शायरी को लोगों ने खूब पसंद किया। कहा कि बेटिया इल्म हासिल कर कई नस्लों को रोशन करती हैं। कलाम पेश किया- 'जियरा कहेला बार बार हम मदीना जइबै'। उल्मा-ए-कराम तथा शायरों ने रिदा-ए-फजीलत शायमा खातून को मुबारकबाद पेश किया। संतकबीरनगर के हाफिज मुशाहिद, नोमान बरकाती, नदीम अशरफी ने नात पेश किया। संचालन मौलाना मोहम्मद हारून ने किया। अमजद अली खान, हाफिज अशफाक, जमील अहमद, शाहीन खातून आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.