बरेली, जून 17 -- निशांत पटेल स्टेडियम में खेले जा रहे डीजी इंफ्रा बरेली कॉर्पोरेट लीग में पहला मैच फरीदपुर स्टार्स व इलेवन टाइगर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फरीदपुर स्टार्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 221 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन टाइगर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। वहीं दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीजी इंफ्रा ने सिर्फ 121 रन ही बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए अमायरा रोज ने 14वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। यह भी पढ़ें- घुंसा प्रीमियर लीग की विजेता बनी तिलियापुर टीम यह भी पढ़ें- किंग्स लेयर ने गुरप्रीत वेलनेस सेंटर को हराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...