नई दिल्ली, मई 5 -- Stock Market Today live 5 May 9:15 AM: चुनाव नतीजों के बाद आज शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 165 अंकों की गिरावट के साथ 77103 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 66 अंक नीचे 24052 पर खुला। दूसरी ओर रुपया भी रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 0.23% गिरकर 95.31 पर खुला। Stock Market Today live 5 May 7:40 AM: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत के बाद आज यानी मंगलवार 5 मई को भारतीय शेयर बाजार की चाल कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते धीमी रह सकती है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ खुल सकते हैं। अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से दुनिया भर के बाजारों में नकारात्मक माहौल है।Gift Nifty के क्या हैं संकेत Gift Nifty 24,038 ...