इलेक्शन जहां से भी लड़ना है लड़ लें, हसीन जहां के चुनाव लड़ने पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- अमरोहा, अमित शर्मा। पिछले दिनों पत्नी हसीन जहां के अपने खिलाफ चुनाव लड़ने के ऐलान को लेकर क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने आखिर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि जिसको जहां से इलेक्शन लड़ना है लड़े, हमें कोई ऐतराज नहीं, ये खुला मैदान है। हालांकि अपनी सियासी पारी की शुरुआत को लेकर अभी भी उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया। गौरतलब है कि बीते सितंबर माह में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की थी। खुद जयंत ने इस मुलाकात से जुड़े फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट से साझा किए थे। इसके बाद से शमी के आगामी विधानसभा चुनाव में अमरोहा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया। वहीं इसी बीच उनकी पत्नी हसीन जहां भी खुलकर सामने आ गईं। साफ कहा कि यदि शमी या उनके परिवार का कोई भी सदस्य कहीं से भी चुनाव लड़ेगा तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.