नोएडा, मई 15 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने साप्ताहिक बाजारों और घनी आबादी वाली बस्तियों में खुली खिड़कियों पर रखे मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपी राहगीरों को ही सस्ते दामों में चोरी के सामान को बेचते थे। साथ ही मिले पैसों को शौक व मौज-मस्ती में खर्च कर दिया करते थे। आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक टैबलेट और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद हुए हैं। यह भी पढ़ें- चोरी की योजना बनाते दो गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई सेंट्रल जोन के डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम एफएनजी की सर्विस रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान दोनों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस न...