सिमडेगा, मई 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता का असर अब छोटे शहरों के बाजारों तक पहुंचने लगा है। जिले में भी इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में अचानक भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मोबाइल फोन, रैम, पेन ड्राइव, कंप्यूटर एक्सेसरीज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दाम बढ़ने से ग्राहक परेशान हैं। जबकि दुकानदार भी असमंजस की स्थिति में हैं। स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में कई उत्पादों की कीमतों में 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। दुकानदारों ने बताया कि जो रैम पहले कम कीमत पर आसानी से उपलब्ध हो जाती थी, उसकी कीमत अब काफी बढ़ गई है। वहीं पेन ड्राइव जो पहले करीब साढ़े तीन सौ रुपये में बिकती थी। अब उसकी कीमत आठ सौ रुपये से ऊपर पहुंच गई है। इसी तरह साम...