इलेक्ट्रॉनिक व गिफ्ट शोरूम में भीषण आग, अफरातफरी मची
मुजफ्फर नगर, जून 5 -- शहर के व्यस्ततम कारोबारी क्षेत्र नोवेल्टी चौक पर गुरुवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक एवं गिफ्ट शोरूम में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी स्थित अरोड़ा क्वार्टर निवासी अभिनव अरोड़ा पुत्र रमेश अरोड़ा का नोवेल्टी चौक पर इलेक्ट्रॉनिक व गिफ्ट का शोरूम है। देर रात अचानक दुकान के भीतर से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- बिजली के शार्ट सर्किट से कपड़ा की दुकान में लगी आग,दस लाख की क्षति शोरूम में बड़ी मात्रा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.