गोरखपुर, मई 2 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सामान नष्ट हो गया। पीड़ित बैजलपुर निवासी सुमित कुमार ने शनिवार को हरपुर बुदहट पुलिस को बताया कि वह अपने मकान में रोडलाइट, लाइट आदि की दुकान चलाते हैं। बताया कि एक मई की रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर रोडलाइट, पंखा, सर्चलाइट, सोलर लाइट, केबल वायर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। साथ ही जरूरी कागजात, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल आदि भी नष्ट हो गए। पीड़ित के अनुसार आग से करीब 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.