मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामदयालु नगर रोड के एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार से साइबर शातिरों 17 हजार रुपये ठग लिए। शातिरों ने पहले सामान खरीदने के बहाने दुकानदार को विश्वास में लिया। फिर पेटीएम अपडेट के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित दुकानदार अरुण कुमार शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने रामदयालु नगर में बन रहे घर की वायरिंग के लिए 17 हजार 730 रुपये का सामान लिया। इसके थोड़ी देर में एक अन्य युवक दुकान पर पहुंचा और खुद को पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने झांसा दिया कि उनके खाते से हर माह 99 रुपये अतिरिक्त कट रहे हैं। इससे बचने के लिए पेटीएम अपडेट करना जरूरी है। उसने तकनीकी प्रक्रिया के नाम पर दुकानदार को झांसे में लेकर 17 हजार 130 रुपये अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.