इलेक्ट्रॉनिक टारगेट शूटिंग रेंज का शुभारंभ
बिजनौर, जुलाई 18 -- द हेज़लमून स्कूल में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जर्मनी निर्मित इलेक्ट्रॉनिक टारगेट शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही स्कूल बिजनौर जनपद का पहला विद्यालय बन गया है, जहां इस अत्याधुनिक तकनीक से शूटिंग का अभ्यास कराया जाएगा। अब खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए दिल्ली, नोएडा या फरीदाबाद नहीं जाना पड़ेगा। विद्यालय की निर्देशिका शक्ति भारद्वाज मित्तल ने कहा कि इस सुविधा से विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए नियमित अभ्यास और अनुशासन पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Hathras News: निशानेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.