नोएडा, अगस्त 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान कंपनी की एक दीवार और लोहे का भारी बीम गिरने से नीचे दबकर दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई। हादसे में तीन दमकलकर्मी घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात करीब 3:15 बजे आईएलजीआईएम कंपनी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की कंपनी में आग बुझाने के दौरान हादसा; दीवार गिरने से 2 दमकल कर्मियों की मौत, 3 घायल दमकल की एक टीम बराबर वाली कंपनी की तरफ से दमकल की गाड़ी क...