इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में आई तेजी ,1 00 से लेकर 1000 रुपये तक की वृद्धि
लातेहार, अप्रैल 4 -- लातेहार,प्रतिनिधि। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में पंखा, कूलर और एयरकंडीशनर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। आम लोगों को राहत देने वाले ये उपकरण अब महंगे हो गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पंखों की कीमत में 100 से लेकर 1000 रुपये तक की वृद्धि हुई है, जबकि कूलर की कीमतें करीब 1200 रुपये तक बढ़ गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण कच्चे माल की कीमतों में इजाफा है। प्लास्टिक, एल्युमिनियम और तांबे जैसे जरूरी धातुओं की कीमत बढ़ने से उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर सीधे उत्पादों की कीमतों पर पड़ा है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट और बिजली खर्च में बढ़ोतरी ने भी कीमतों को प्रभावित किया है। हालांकि, बाजार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.