हरदोई, अप्रैल 24 -- हरदोई। सांडी कस्बे में शुक्रवार तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। शोरूम के साथ प्रथम तल पर बने गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते सारा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिर भी जिम्मेदार शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगा रहे हैं। सांडी कस्बे के शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर शोरूम में देर रात करीब डेढ़ बजे आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने मालिक पुनीत बाजपेई को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग व पुलिस को खबर दी। शुरुआती दौर में एक दमकल वाहन पहुंचा, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए हरदोई मुख्यालय से तीन और बिलग्राम से दो अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। करीब तीन घंटे की कड़...