इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गोदाम में आग लगने से 10 लाख का सामान राख
फतेहपुर, मार्च 22 -- बिंदकी। नगर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले नजाही बाजार में शुक्रवार देर शाम एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गोदाम में अचानक आग लग गई। जहानपुर मोहल्ला निवासी निशांत गुप्ता की दुकान के पीछे स्थित लोहे की दुकान में बनाए गए गोदाम से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दुकान संचालक निशांत गुप्ता और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।आग से गोदाम में रखा करीब दस लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.