मुजफ्फरपुर, जून 12 -- सकरा। बरियारपुर थाने क्षेत्र की गौरिहार खालिक नगर पंचायत के पैतरापुर निवासी राजकुमार साह (50) की गुरुवार को सऊदी में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वे एक कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। पूर्व मुखिया महेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को शव पहुंचने की संभावना है। उमाशंकर सिंह, पवन साह, टुनटुन साह, विश्वनाथ साह, मो. इनामुलहक, राजेंद्र पासवान, नागेंद्र साह, विजय भूषण, बलिंद्र राय, मोहन साह ने शोक जताया है। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रीशियन की संदिग्ध स्थिति में मौत यह भी पढ़ें- निर्मला पासवान ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया यह भी पढ़ें- एक महीने बाद सऊदी अरब से युवक का शव पहुंचा घर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...