पटना, मार्च 17 -- नई दिल्ली में बिहार में बिजली के क्षेत्र में हुए काम को देश-दुनिया के समक्ष पेश किया जाएगा। नई दिल्ली में आगामी 19 से 22 अप्रैल तक भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट का आयोजन किया गया है। नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजन होने वाले इस समिट में बिहार से ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, ऊर्जा सचिव सह बिजली कंपनी के सीएमडी मनोज कुमार सिंह, साउथ बिहार के एमडी महेन्द्र कुमार और नॉर्थ बिहार के एमडी राहुल सिंह सहित कंपनी के अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...