धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। संसद में 10 मार्च को इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल-2025 पेश होने को लेकर इंजीनियरों और बिजली कर्मियों में भारी आक्रोश है। धनबाद, झारखंड सहित देश के 27 लाख कर्मी व इंजीनियर कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। उक्त बातें ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहीं। वहीं जेबीवीएनएल के कॉमर्शियल जीएम सह यूनियन के महासचिव संजय सिंह ने कहा कि धनबाद, झारखंड में कुल 1500 अधिकारी व कर्मी आंदोलन में शामिल होंगे। शैलेंद्र दुबे कहा कि देशभर के बिजली कर्मी और इंजीनियर विद्युत मंत्रालय के इस एकतरफा कदम के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। पूर्व में विद्युत मंत्रालय ने इस बिल पर हितधारकों से सुझाव मांगे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.